• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • बहराइच दौरे पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सुनीं जन समस्याएं

बहराइच दौरे पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर सुनीं जन समस्याएं

बहराइच में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 7:40 pm IST, Published 1 month ago

बहराइच में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। मंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और कैसरगंज स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याएं सुनीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए।मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनता को समय पर और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Tags

Public
Advertisement