यूपी में बदलेगा ऑफिस कल्चर दो दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए जल्द नई कार्य व्यवस्था लागू हो सकती है। श्रम विभाग की बैठक में यह प्रस्ताव सामने आया कि बड़े संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही कार्यालयों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित करने की तैयारी भी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 17, 2026 5:14 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कर्मचारियों के लिए जल्द नई कार्य व्यवस्था लागू हो सकती है। श्रम विभाग की बैठक में यह प्रस्ताव सामने आया कि बड़े संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की सुविधा दी जाए। इसके साथ ही कार्यालयों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित करने की तैयारी भी है, ताकि एक समय पर भीड़ कम हो और कामकाज सुचारु रूप से चलता रहे।

सरकार का फोकस पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अधिक उपयोग को बढ़ावा देने और ट्रैफिक दबाव कम करने पर भी है। हालांकि, सभी क्षेत्रों में वर्क फ्रॉम होम लागू करना आसान नहीं होगा। इससे इंटरनेट और तकनीकी संसाधनों पर निर्भरता बढ़ेगी, लेकिन दूसरी ओर पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को मजबूत करने का अवसर मिलेगा और कंपनियों के संचालन खर्च में भी कमी संभव है।

Advertisement