कौशाम्बी: कौशाम्बी में तेज आंधी और खराब मौसम के कारण हुई जनहानि के बाद प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जिले के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि के चेक वितरित किए।
इस दौरान मंत्री ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।
हाल ही में आई तेज आंधी और खराब मौसम के चलते जिले में कई जगहों पर नुकसान हुआ था, जिसमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई थी। प्रशासन ने घटना के बाद सर्वे कर राहत सहायता की प्रक्रिया शुरू की थी।