लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की गई थी।
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना अनुक्रमांक, जन्मतिथि तथा प्रश्न पुस्तिका क्रमांक दर्ज कर उत्तर कुंजी देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे साक्ष्य सहित अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
आपत्तियां दर्ज करने की प्रक्रिया 20 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और 23 जून 2026 की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि केवल साक्ष्य आधारित आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।
आपत्तियां दर्ज करने हेतु लिंक- upcons2025.com/con2025questio विस्तृत विज्ञप्ति/सूचना के लिये बोर्ड की वेबसाइट- uppbpb.gov.in का अवलोकन करें ।
अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका देखने और आपत्तियां दर्ज करने के लिए निर्धारित लिंक का उपयोग कर सकते हैं। वहीं भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना और विज्ञप्ति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी आपत्तियां दर्ज कराने की अपील की है, ताकि अंतिम उत्तर कुंजी तैयार करने की प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से पूरी की जा सके।