• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • आजमगढ़ पुलिस लाइन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दिखा दमखम

आजमगढ़ पुलिस लाइन में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में दिखा दमखम

आजमगढ़:  यूपी में आजमगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो, ताइक्वांडो, वुशु एवं कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले खेले और जीत हासिल कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। जूडो के 80 किलोग्राम […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 18, 2026 8:08 pm IST, Published 3 weeks ago

आजमगढ़:  यूपी में आजमगढ़ पुलिस लाइन में आयोजित 29वीं अन्तरजनपदीय वाराणसी जोन जूडो, ताइक्वांडो, वुशु एवं कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। विभिन्न जनपदों से पहुंचे प्रतिभागियों ने अलग-अलग भार वर्गों में मुकाबले खेले और जीत हासिल कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। जूडो के 80 किलोग्राम वर्ग में अखिलेश कुशवाहा (आजमगढ़) ने अमरेश सिंह (चंदौली) को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो में 80 किलोग्राम वर्ग में सुभाष पटेल, 87 किलोग्राम वर्ग में अर्जुन यादव और 63 किलोग्राम वर्ग में विकास प्रताप ने आजमगढ़ के लिए प्रथम स्थान हासिल किया।

वुशु प्रतियोगिता में 60 किलोग्राम वर्ग में विजय यादव (मऊ) और 84 किलोग्राम वर्ग में आदित्य त्रिपाठी (जौनपुर) विजेता बने। वहीं कराटे के 67 किलोग्राम वर्ग में पंकज गौड़ (जौनपुर) और 84 किलोग्राम वर्ग में आदित्य त्रिपाठी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिसार निरीक्षक आजमगढ़, सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह, कोच दीनदयाल, कन्हैया यादव, संजय कुमार, पीटीआई बलवंत यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। आयोजन में खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और प्रदर्शन की सराहना की गई।

Advertisement