नीट परीक्षा से पहले छात्रा की संदिग्ध मौत,छात्रों का प्रदर्शन

प्रयागराज: प्रयागराज  के रावतपुर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। मृतक छात्रा की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 20, 2026 12:38 pm IST, Published 1 hour ago

प्रयागराज: प्रयागराज  के रावतपुर स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के छात्रावास में रहने वाली नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिसर में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

मृतक छात्रा की पहचान अनामिका के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली थी और आगामी नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। जानकारी के अनुसार, छात्रा विश्वविद्यालय के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। बताया गया कि वह अपने कमरे में सो रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। बाद में उसकी मौत की पुष्टि हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में छात्रा के शरीर पर किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

छात्रा की मौत से आक्रोशित छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया और घटना की पारदर्शी जांच की मांग की। वहीं, पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

 

Advertisement