• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वे मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई 20 जुलाई तक टाली

ज्ञानवापी वुजुखाना सर्वे मामले में हाई कोर्ट ने सुनवाई 20 जुलाई तक टाली

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी  के वुजुखाना सर्वे मामले से जुड़ी पुनरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका याची राखी सिंह की ओर से दाखिल की गई है, जिस पर अब अगली सुनवाई की तारीख 20 जुलाई निर्धारित कर दी गई है। हाई कोर्ट में हुई […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 7:01 pm IST, Published 2 months ago

प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। वाराणसी स्थित ज्ञानवापी  के वुजुखाना सर्वे मामले से जुड़ी पुनरीक्षण याचिका पर इलाहाबाद हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। यह याचिका याची राखी सिंह की ओर से दाखिल की गई है, जिस पर अब अगली सुनवाई की तारीख 20 जुलाई निर्धारित कर दी गई है।

हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान यह जानकारी दी गई कि इस मामले से संबंधित एक प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट  में 29 मई को सुनवाई प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए अदालत ने अगली तारीख आगे बढ़ा दी। याची के अधिवक्ता ने भी इस संबंध में अदालत को अवगत कराया। मामले की अगली सुनवाई अब 20 जुलाई को होगी, जिस पर सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

Tags

Advertisement