राजा भैया की कथा में पत्नी की अनुपस्थिति पर उठा शास्त्रीय सवाल

बेंती में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे कथा, मुख्य यजमान होंगे राजा भैया; शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने पत्नी की अनुपस्थिति में अनुष्ठान की पूर्णता को लेकर बताया शास्त्रीय विकल्प

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • November 12, 2026 8:58 pm IST, Published 2 minutes ago

कुंडा/प्रतापगढ़। राजा भैया को पोटा कानून के अंतर्गत जब जेल में बंद होना पड़ा था तो उस समय राजा भैया और उनके पिता राजा उदय प्रताप सिंह और एम एल सी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी की रिहाई के लिए प्रतापगढ़ में जिले की कई शक्ति पीठों पर अनुष्ठान कर चर्चा में आए थे शैलेन्द्र योगिराज सरकार। जिसका परिणाम यह हुआ था कि अन्ततः राजा भैया सही उनके पिताजी और गोपाल जी सहित सभी को जेल से रिहा होना पड़ा था। और बाद पोटा कानून को ही समाप्त करना पड़ा था और शैलेन्द्र योगिराज सरकार द्वारा किया गया अनुष्ठान सफल हुआ था।

जिस समय पोटा कानून बना था उस समय जल्दी जमानत का कोई प्राविधान नहीं था। और राजा भैया सहित सभी को लगभग डेढ़ साल जेल में रहना पड़ा था। मायावती की सरकार में ढेर सारी यातनाएं सहनी पड़ी थी। ऐसे में शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने चमत्कारिक अनुष्ठान किया था और उसके चमत्कारिक परिणाम सामने आएं थे। जिसके बाद शैलेन्द्र योगिराज सरकार धार्मिक गुरु के रूप में स्थापित हुए थे।

अब राजा भैया बेंती में कथा करवा रहे हैं उस कथा को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ब्यास पीठ से सम्बोधित करेंगे। और उसके मुख्य यजमान होंगे रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया। ऐसे में आज कुण्डा सहित पूरे जिले व प्रदेश में एक विषय पर गांव गांव गली गली चर्चा तेजी से चल रही है कि तलाक का मुकदमा चलने की वजह से बिना पत्नी के राजा भैया मुख्य यजमान के रूप में बैठेंगे। तो क्या सफल होगा धार्मिक अनुष्ठान।

ऐसे में इस गर्म विषय पर आज धार्मिक पहलू और शास्त्रीय मतानुसार अपनी बेबाक राय देकर एक बार फिर से चर्चा में तेजी से आए हैं शैलेन्द्र योगिराज सरकार। शैलेन्द्र योगिराज सरकार इस समय जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के स्थानीय प्रतिनिधि और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी है। ऐसे में शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने कहा है कि बिना पत्नी के कोई भी अनुष्ठान पूर्ण रूप से सफल नहीं होता है और उसका पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में पत्नी का साथ में होना आवश्यक होता है। ऐसी स्थिति में जब तलाक का मुकदमा न्यायालय में चल रहा हो और तलाक न हुआ हो तो ऐसे में रिश्ता टूटा नहीं माना जाता है।

इसलिए सैद्धांतिक रूप से पत्नी ही धर्मपत्नी है और वह अभी पत्नी के रूप में ही है। ऐसे में सैद्धांतिक रूप से पत्नी का अनुष्ठान में होना आवश्यक होता है। सामान्यत: ऐसे में पत्नी को बुला कर ही अनुष्ठान होना चाहिए। बिना पत्नी के अकेले बैठने की शास्त्रों में मनाही है। लेकिन अगर पति पत्नी अलग-अलग रह रहे हैं और पत्नी का आना सम्भव नहीं है तो ऐसी स्थिति में शास्त्रों में इसका विकल्प बताया गया है। मुहूर्त मार्तण्ड ग्रंथ के अनुसार ऐसी स्थिति में पत्नी की अनुपस्थिति में उसकी प्रतीक रूप में स्वर्ण, चांदी, या कहीं कहीं पर कुश का भी प्राविधान है क्योंकि कि कुश को शुद्ध माना जाता है कुश से बनीं या धातु से बनी पत्नी की प्रतिमा या प्रतीक को पास में रख कर संकल्प लिया जाता है और अनुष्ठान किया जाता है।

आज कल के समय में कई विद्वान पंडित प्रतीकात्मक रूप से एक पवित्र सुपारी या नारियल को कलावा में लपेटकर पास में रखवा देते हैं,ताकी अनुष्ठान की ऊर्जा संतुलित रहें और दुष्प्रभाव न पड़े। शैलेन्द्र योगिराज सरकार ने यह भी बताया कि राजा भैया और उनकी पत्नी को एक करने के लिए भी धार्मिक अनुष्ठान किया हूं जिसका भी चमत्कारिक परिणाम सामने आएगा और राजा भैया और उनकी पत्नी साथ रहेंगे और तलाक का मुकदमा भी समाप्त होगा।

 

शैलेन्द्र योगिराज सरकार

स्थानीय प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी जगद्गुरु शंकराचार्य जी महाराज

Advertisement