आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, मां-बेटी की मौत

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना उसराहार क्षेत्र में खड़ी स्लीपर बस के पास मौजूद मां और बेटी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस किसी कारणवश एक्सप्रेसवे पर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 29, 2026 9:16 am IST, Published 1 month ago

इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना उसराहार क्षेत्र में खड़ी स्लीपर बस के पास मौजूद मां और बेटी को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस किसी कारणवश एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। इसी दौरान बस के पास मौजूद कुसुम और उनकी बेटी अंजलि को तेज गति से आ रही कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement