लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज से जनगणना की स्वगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद पोर्टल पर अपनी जानकारी भरकर इसकी शुरुआत करेंगे। राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई इस व्यवस्था के तहत अब लोग घर बैठे ऑनलाइन अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकेंगे। यह स्वगणना प्रक्रिया 21 मई तक चलेगी। इसके बाद 22 मई से कर्मचारी घर-घर जाकर जनगणना का सत्यापन और डेटा संग्रह करेंगे।
स्वगणना के लिए लोगों को अपने मोबाइल नंबर के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद नागरिकों को कुल 34 सवालों के जवाब ऑनलाइन भरने होंगे। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया से जनगणना अधिक पारदर्शी और तेज होगी। साथ ही लोगों को अपनी जानकारी खुद दर्ज करने की सुविधा भी मिलेगी।
ऑनलाइन स्वगणना पूरी होने के बाद 22 मई से जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी का सत्यापन करेंगे। जिन लोगों ने ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी होगी, उनका डेटा कर्मचारी मौके पर दर्ज करेंगे।
जनगणना के दौरान परिवार से जुड़े कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे जाएंगे