लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी मेडिकल तथा डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नीट-2026 की प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी आज दोपहर 12 बजे से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकेंगे।
चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीएमई) की महानिदेशक नेहा शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण और दस्तावेज अपलोड करने की प्रक्रिया 12 अगस्त दोपहर 2 बजे तक चलेगी। वहीं, पंजीकरण शुल्क और धरोहर (सिक्योरिटी) राशि जमा करने की अंतिम समय सीमा 12 अगस्त शाम 5 बजे निर्धारित की गई है।
डीजीएमई ने स्पष्ट किया है कि काउंसिलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को पंजीकरण के समय ही सभी आवश्यक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह काउंसिलिंग उत्तर प्रदेश के:
काउंसिलिंग से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं, दिशा-निर्देश, कार्यक्रम और अन्य अपडेट यूपी नीट तथा डीजीएमई की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
किसी भी तकनीकी या काउंसिलिंग संबंधी समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
चिकित्सा शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर पंजीकरण, दस्तावेज अपलोड और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।