• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने अमित शाह से की मुलाकात

योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ CM विष्णुदेव साय ने अमित शाह से की मुलाकात

नयी दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए यूपी […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 14, 2026 4:50 pm IST, Published 49 seconds ago

नयी दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अहम मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब आधे घंटे से अधिक समय तक चली, जिसमें उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठन से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार, हाल ही में हुए यूपी मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे को लेकर बातचीत की गई। इसके अलावा राज्य में संगठनात्मक बदलाव, निगमों और आयोगों में खाली पदों पर नियुक्तियों को लेकर भी मंथन हुआ।

माना जा रहा है कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी अभी से अपनी रणनीति मजबूत करने में जुट गई है। पार्टी संगठन, सामाजिक समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की दिशा में लगातार काम कर रही है।Gauravshali Bharat

वही पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साईं  और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा  ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह  से नई दिल्ली में  भेंट की। इस दौरान राज्य से जुड़े विकास, प्रशासनिक मुद्दों और केंद्र-राज्य समन्वय से संबंधित विषयों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement