देहरादून: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठन की स्थिति और जनसंपर्क अभियानों की समीक्षा की।
दौरे के दौरान नितिन नवीन ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद किया और जमीनी स्तर पर संगठन की सक्रियता, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
राज्य सरकार में मंत्री खजान दास ने अध्यक्ष के दौरे को संगठन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं को भविष्य की रणनीति और संगठन विस्तार को लेकर स्पष्ट दिशा मिली है।
खजान दास ने कहा कि भाजपा का संगठन लगातार जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रिय है और नेतृत्व का यह दौरा कार्यकर्ताओं के मनोबल को और मजबूत करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी आगामी चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगी।