• होम
  • पश्चिम बंगाल
  • चंद्रनाथ रथ मर्डर केस: सुवेंदु अधिकारी ने बताया साजिश, TMC ने मांगी CBI जांच

चंद्रनाथ रथ मर्डर केस: सुवेंदु अधिकारी ने बताया साजिश, TMC ने मांगी CBI जांच

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा के बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी रोककर गोलीबारी की, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 7, 2026 11:02 am IST, Published 6 days ago

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद राजनीतिक हिंसा के बीच बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या ने राज्य की राजनीति को गरमा दिया है। उत्तर 24 परगना जिले के मध्यग्राम इलाके में अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर उनकी गाड़ी रोककर गोलीबारी की, जिसमें उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है।

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने इस हत्या को सोची-समझी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि हमलावरों ने कई दिनों तक रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। अधिकारी ने राज्य में बढ़ती राजनीतिक हिंसा को लेकर सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल लंबे समय से “जंगलराज” का सामना कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और कई वरिष्ठ नेताओं ने पीड़ित परिवार से संपर्क किया है। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने भी इस हत्या की निंदा की है। पार्टी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी कर कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। TMC ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अदालत की निगरानी में CBI जांच कराने की मांग उठाई है।

पार्टी ने यह भी दावा किया कि चुनाव बाद हिंसा में उसके कई कार्यकर्ताओं की भी जान गई है। ऐसे में सभी घटनाओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस घटना के बाद बंगाल में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक तनाव को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है।

Advertisement