• होम
  • पश्चिम बंगाल
  • आरजी कर केस में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में 3 आईपीएस अधिकारी निलंबित

आरजी कर केस में बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में 3 आईपीएस अधिकारी निलंबित

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने RG कर रेप और हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल कैडर के तीन IPS अधिकारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी दी है। निलंबित अधिकारियों में एडीजी विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता है। आरोप है कि इन अधिकारियों ने मामले की जांच को सही […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 3:37 pm IST, Published 1 hour ago

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने RG कर रेप और हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बंगाल कैडर के तीन IPS अधिकारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी दी है। निलंबित अधिकारियों में एडीजी विनीत गोयल, इंदिरा मुखर्जी और अभिषेक गुप्ता है।

आरोप है कि इन अधिकारियों ने मामले की जांच को सही तरीके से नहीं संभाला, जांच प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही बरती और पीड़ित परिवार को रिश्वत देने की कोशिश की।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तीनों अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित रखा जाएगा। इस कार्रवाई के बाद राज्य की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर विपक्ष लगातार सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल उठा रहा है।

 

Advertisement