• होम
  • पश्चिम बंगाल
  • पार्टी दफ्तर फिर खुलेंगे, जरूरत पड़ी तो खुद करूंगी पेंटिंग: ममता बनर्जी

पार्टी दफ्तर फिर खुलेंगे, जरूरत पड़ी तो खुद करूंगी पेंटिंग: ममता बनर्जी

कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान ममता बनर्जी  ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोला जाएगा, उनकी रंगाई-पुताई कर उन्हें सक्रिय बनाया जाएगा और संगठन को मजबूती के साथ फिर से मैदान में उतारा जाएगा। ममता […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 16, 2026 3:56 pm IST, Published 51 minutes ago

कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान ममता बनर्जी  ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के संगठन को नए सिरे से खड़ा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी दफ्तरों को दोबारा खोला जाएगा, उनकी रंगाई-पुताई कर उन्हें सक्रिय बनाया जाएगा और संगठन को मजबूती के साथ फिर से मैदान में उतारा जाएगा।

ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद भी पार्टी दफ्तरों को पेंट करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना पार्टी की प्राथमिकता है।

बैठक के दौरान उन्होंने यह भी साफ किया कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जाना चाहते हैं, वे पूरी तरह स्वतंत्र हैं। ममता ने कहा कि उनकी पार्टी किसी को जबरदस्ती रोककर रखने में विश्वास नहीं करती।

इस बैठक में पार्टी महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी  भी मौजूद रहे। बैठक को TMC के संगठनात्मक पुनर्गठन और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Advertisement