जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को SEBI की मंजूरी

27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे; ₹37,700 करोड़ जुटाने की तैयारी मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रस्तावित IPO को बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है। SEBI ने 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पोर्टल पर भी कंपनी के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • August 29, 2026 10:00 am IST, Published 2 hours ago

27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे; ₹37,700 करोड़ जुटाने की तैयारी

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की डिजिटल और टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड के प्रस्तावित IPO को बाजार नियामक SEBI से मंजूरी मिल गई है। SEBI ने 28 अगस्त को इसकी जानकारी दी। इसके बाद नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के पोर्टल पर भी कंपनी के ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) का स्टेटस ‘Approved’ दिखाई देने लगा है।

हालांकि, जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO शेयर बाजार में किस तारीख को लॉन्च होगा, इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, कंपनी दीपावली के आसपास IPO ला सकती है।

27 करोड़ नए शेयर जारी करने की योजना

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं सालाना आम बैठक में इसी साल 19 जून को चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की योजना का ऐलान किया था।

कंपनी की योजना IPO के तहत 27 करोड़ नए शेयर जारी करने की है। इससे करीब 4 अरब डॉलर यानी लगभग ₹37,700 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है। यदि यह योजना इसी आकार में आती है, तो यह भारतीय शेयर बाजार का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है।

हालांकि, कंपनी ने अभी IPO का प्राइस बैंड और प्रति शेयर कीमत की जानकारी जारी नहीं की है।

पिछले साल भी हुआ था IPO का ऐलान

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO का ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज की पिछली AGM में भी किया गया था। हालांकि, बाद में वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिका-ईरान तनाव के बीच बाजार की अनिश्चितता को देखते हुए IPO की योजना टाल दी गई थी।

अब SEBI की मंजूरी मिलने के बाद कंपनी के IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।

जियो और रिलायंस रिटेल पर कंपनी का फोकस

रिलायंस समूह लगातार अपने डिजिटल, टेलीकॉम और रिटेल कारोबार का विस्तार कर रहा है। AGM के दौरान ईशा अंबानी ने रिलायंस रिटेल के प्रदर्शन और विस्तार की जानकारी भी साझा की थी।

उन्होंने बताया था कि रिलायंस रिटेल का रजिस्टर्ड ग्राहक आधार 38.7 करोड़ तक पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 1.93 अरब ट्रांजैक्शन किए, जो पिछले साल की तुलना में 39% अधिक हैं।

वहीं, स्मार्ट बाजार नेटवर्क ने 1,000 स्टोर्स का आंकड़ा पार कर लिया है।

वित्त वर्ष 2026 में ₹3.70 लाख करोड़ रहा रेवेन्यू

कंपनी के मुताबिक, होम और पर्सनल केयर कारोबार उद्योग की औसत वृद्धि दर की तुलना में करीब पांच गुना तेजी से बढ़ा है। वित्त वर्ष 2026 में रिलायंस रिटेल का रेवेन्यू 11.8% बढ़कर ₹3.70 लाख करोड़ हो गया।

SEBI की मंजूरी के बाद अब निवेशकों की नजर IPO की लॉन्च तारीख, प्राइस बैंड और वैल्यूएशन पर रहेगी। यदि जियो प्लेटफॉर्म्स करीब ₹37,700 करोड़ का IPO लाता है, तो यह भारतीय पूंजी बाजार में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने वाला इश्यू हो सकता है।

Advertisement