बलरामपुर। अधिवक्ता संघ उतरौला की नव निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दीवानी संघ भवन में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी शंभू लाल गुप्त ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में अध्यक्ष पद पर प्रह्लाद यादव, महामंत्री पद पर रवि शंकर मिश्र और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद सोनी ने शपथ ग्रहण किया। वहीं कोषाध्यक्ष सतीश वर्मा, संयुक्त मंत्री बृजेश वर्मा, सर्वेश जायसवाल व सत्यदेव चौधरी ने भी अपने-अपने पद की जिम्मेदारी संभाली।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष राम शंकर मौर्य एवं उपकनिष्ठ उपाध्यक्ष मारुति नंदन मिश्र ने भी पदभार ग्रहण किया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में इशरत अबरार, भुग्गुल प्रसाद, अब्दुल कय्यूम, सुरेश श्रीवास्तव व कुंवर जी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनील तिवारी, दिवाकर विक्रम, विनय श्रीवास्तव, रवि गुप्त व गजनफर अली ने शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष प्रह्लाद यादव ने बार के हितों की रक्षा और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। महामंत्री रवि शंकर मिश्र ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन को सुलभ न्याय दिलाना और अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्ष करना रहेगा।
रमेश कुमार शर्मा। गौरवशाली भारत