श्रद्धा कपूर अपने पारंपरिक मराठी लुक से एक बार फिर सबका दिल जीत रही हैं। पीली साड़ी, खूबसूरत मराठी नथ और चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान में उनका अंदाज़ बेहद आकर्षक लग रहा है। उनके इस ट्रेडिशनल अवतार में मराठी संस्कृति की खूबसूरत झलक देखने को मिल रही है। इन दिनों श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ईठा (Eetha) को लेकर भी चर्चा में हैं, जिसमें वह मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई का किरदार निभा रही हैं।