• होम
  • अपराध
  • इटावा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़

इटावा में वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़

  इटावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। संबंधित खबरें खान सर-रौशन आनंद विवाद में कूदे अलख पांडे, बोले- “सच्चाई सामने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 4, 2026 1:08 pm IST, Published 2 months ago

 

इटावा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है, जहां एक शातिर वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 14 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। इनमें कई बाइक अन्य जनपदों से चुराई गई बताई जा रही हैं, जिससे इस गिरोह के नेटवर्क के बड़े स्तर पर फैले होने की पुष्टि होती है।

हालांकि गिरोह का सरगना अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इस गैंग के खिलाफ 17 मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार सरगना को भी गिरफ्तार कर पूरे गिरोह का सफाया किया जाएगा।

Tags

Police
Advertisement