गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला दिवस पर लखनऊ में आज “महिला मार्च”

प्रियंका गाँधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  के नेतृत्व में आज लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला मार्च निकाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि ” महिला मार्च में प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस पार्टी से जुडी महिलाएं और क्षेत्रीय महिलाऐं हिस्सा लेगी।”

इस “महिला मार्च की शुरुआत, 1090 क्रॉसिंग से शुरू होगी और यह ‘मार्च’ राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान के पास उदा देवी की प्रतिमा पर समाप्त होगा।”

कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि लखनऊ की सड़कों पर सभी जिलों की करीब एक लाख महिलाएं नजर आएंगी. इसमें “कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ, अन्य क्षेत्रों की महिलाएं भी मार्च में भाग लेंगी। वकीलों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं और अभिनेताओं के भी इसमें भाग लेने की संभावना है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी का ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान केवल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को आगे बढ़ाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *