• होम
  • देश
  • ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब राज्यपाल के पास क्या विकल्प? जानिए संवैधानिक प्रावधान

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, अब राज्यपाल के पास क्या विकल्प? जानिए संवैधानिक प्रावधान

पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने दावा किया कि चुनाव परिणाम वास्तविक जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश का हिस्सा हैं। कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 6:05 pm IST, Published 2 hours ago

पश्चिम बंगाल की निवर्तमान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ने दावा किया कि चुनाव परिणाम वास्तविक जनादेश नहीं बल्कि एक साजिश का हिस्सा हैं।

कोलकाता में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी की हार जनता की इच्छा का परिणाम नहीं है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और निर्वाचन आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। बनर्जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “मेरे इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता,” और यह भी जोड़ा कि वे राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं देंगी।

इस बयान के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर कोई मुख्यमंत्री हार के बाद भी पद छोड़ने से इनकार कर दे, तो आगे क्या होता है? भारतीय संविधान इस स्थिति के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश देता है। मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है और यह आवश्यक है कि मुख्यमंत्री के पास विधानसभा में बहुमत हो।

यदि मुख्यमंत्री बहुमत खो देता है, तो राज्यपाल उन्हें विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए कह सकते हैं। अगर मुख्यमंत्री ऐसा करने में असफल रहते हैं, तो राज्यपाल के पास उन्हें पद से हटाने का अधिकार होता है। यह प्रक्रिया संवैधानिक मर्यादाओं और नियमों के तहत ही की जाती है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसी स्थिति में राज्यपाल पहले फ्लोर टेस्ट कराने का निर्देश दे सकते हैं। यदि सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाती, तो मुख्यमंत्री को पद छोड़ना पड़ता है या फिर राज्यपाल उन्हें बर्खास्त कर सकते हैं। इसके बाद नई सरकार के गठन या राष्ट्रपति शासन लागू करने की संभावना भी बन सकती है।

ममता बनर्जी के इस फैसले से बंगाल की राजनीति में असमंजस की स्थिति बन गई है। आने वाले दिनों में राज्यपाल का रुख और संवैधानिक प्रक्रिया किस दिशा में आगे बढ़ती है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Advertisement