• होम
  • गुड न्यूज़
  • टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में ‘मेगा जॉब फेयर–2026’ का सफल समापन, 2000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध

टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में ‘मेगा जॉब फेयर–2026’ का सफल समापन, 2000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध

नई दिल्ली : टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में आयोजित ‘मेगा जॉब फेयर–2026’ का भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस मेगा आयोजन ने उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच एक सशक्त सेतु स्थापित करते हुए युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर प्रदान किए।यह प्रतिष्ठित आयोजन डॉ. राम कैलाश गुप्ता, माननीय अध्यक्ष, टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 5, 2026 6:39 pm IST, Published 1 hour ago

नई दिल्ली : टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज में आयोजित ‘मेगा जॉब फेयर–2026’ का भव्य एवं सफल समापन हुआ। इस मेगा आयोजन ने उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के बीच एक सशक्त सेतु स्थापित करते हुए युवाओं को व्यापक रोजगार अवसर प्रदान किए।यह प्रतिष्ठित आयोजन डॉ. राम कैलाश गुप्ता, माननीय अध्यक्ष, टेक्निया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, दिल्ली तथा डॉ. संध्या बिंदल, उपाध्यक्ष के गरिमामय मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डॉ. अजय कुमार, निदेशक, टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज, डॉ. एम. एन. झा, डीन (अकादमिक), प्रो. महेश शर्मा, निदेशक (विकास) तथा डॉ. सुषमा बहुगुणा, डीन (आईसीटी) का विशेष एवं उल्लेखनीय योगदान रहा। डॉ. अजय कुमार ने अपने वक्तव्य में कार्यक्रम की रूपरेखा एवं इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी के सहयोग की सराहना की, वहीं डॉ. एम. एन. झा ने अकादमिक दृष्टिकोण से इसकी उपयोगिता को रेखांकित करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए लाभकारी बताया। इसी क्रम में प्रो. महेश शर्मा ने विकासात्मक पहलुओं पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम को संस्थान की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण बताया, जबकि डॉ. सुषमा बहुगुणा ने आईसीटी के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए टीम को बधाई दी।Gauravshali Bharat

इस जॉब फेयर में 80 से अधिक अग्रणी राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें टीसीएस, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल, टेक महिंद्रा, एक्सेंचर, कैपजेमिनी, कॉग्निजेंट, बायजूस, जेनपैक्ट तथा आईसीआईसीआई बैंक प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम में 150 से अधिक भर्ती अधिकारियों (रिक्रूटर्स) ने भाग लिया और अभ्यर्थियों के साथ प्रत्यक्ष साक्षात्कार एवं संवाद के माध्यम से चयन प्रक्रिया को संपन्न किया। इस दौरान 2000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए गए, जिनमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों को तत्काल नियुक्ति प्रस्ताव (ऑन-द-स्पॉट जॉब ऑफर) एवं इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त हुए। इस आयोजन में 50 से अधिक महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध संस्थानों के अतिरिक्त एमिटी विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।

यह मंच प्रतिभागियों के लिए उद्योग विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद, करियर मार्गदर्शन एवं प्रभावी नेटवर्किंग का सशक्त माध्यम सिद्ध हुआ। जनसंचार विभागाध्यक्ष, डॉ. शिवेंदु राय ने अपने वक्तव्य में कहा, “यह मेगा जॉब फेयर विद्यार्थियों को उद्योग से सीधे जोड़ने का एक प्रभावी मंच है। हमारा उद्देश्य युवाओं को न केवल शैक्षणिक रूप से सक्षम बनाना है, बल्कि उन्हें व्यावसायिक कौशलों से सुसज्जित कर प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट परिवेश के लिए तैयार करना भी है।” कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं आकर्षक उपहार भी प्रदान किए गए जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। टेक्निया इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज द्वारा आयोजित ‘मेगा जॉब फेयर–2026’ कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं उद्योग–शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में स्थापित हुआ।

Advertisement