• होम
  • दिल्ली
  • तरुण चुघ का केजरीवाल और AAP पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार और दबाव की राजनीति का आरोप

तरुण चुघ का केजरीवाल और AAP पर तीखा हमला, भ्रष्टाचार और दबाव की राजनीति का आरोप

नयी दिल्ली: बीजेपी नेता तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।  भ्रष्टाचार के सरगना अरविंद केजरीवाल और AAP की राजनीति अब अपने सबसे निचले स्तर पर आ चुकी है, जिस प्रकार ट्रोल आर्मी और केजरीवाल द्वारा दबाव बनाकर जस्टिस स्वर्णकांता जी को कंटेंप्ट […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 12:46 pm IST, Published 3 hours ago

नयी दिल्ली: बीजेपी नेता तरुण चुघ ने आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के पूर्व  मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला है।  भ्रष्टाचार के सरगना अरविंद केजरीवाल और AAP की राजनीति अब अपने सबसे निचले स्तर पर आ चुकी है, जिस प्रकार ट्रोल आर्मी और केजरीवाल द्वारा दबाव बनाकर जस्टिस स्वर्णकांता जी को कंटेंप्ट लगाकर केस से हटने को मजबूर होना पड़ा ये दुर्भाग्यपूर्ण है।

शीशमहल के आरोपों से घबराए ये लोग अदालतों और जजों पर डिजिटल हमला, ट्रोलिंग और बदनाम अभियान चलाकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जो पार्टी कभी ईमानदारी का ढोंग करती थी, आज वही संवैधानिक संस्थाओं को धमकाने और भीड़तंत्र से डराने की राजनीति पर उतर आई है।

चुघ ने आरोप लगाया कि जो पार्टी कभी ईमानदारी की बात करती थी, वह अब संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित करने और भीड़तंत्र की राजनीति करने में लगी हुई है। केजरीवाल साहब आपका घमंड दिल्ली ने तोड़ा अब पंजाब की बारी है

Advertisement