• होम
  • अपराध
  • बागपत में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

बागपत में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

बागपत में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बड़ौत पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 तैयार तमंचे, बड़ी संख्या में अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 16, 2026 4:19 pm IST, Published 2 hours ago

बागपत में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बड़ौत पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 30 तैयार तमंचे, बड़ी संख्या में अधबने हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार यह फैक्ट्री लंबे समय से गुप्त रूप से संचालित की जा रही थी, जहां अवैध हथियार तैयार कर आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई किए जाते थे। सूचना मिलने पर बड़ौत कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त छापेमारी की और मौके से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद किए।

एसपी बागपत ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियारों की सप्लाई किन-किन जिलों में की जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

Advertisement