• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • सीएम योगी की अध्यक्षता में कल कैबिनेट बैठक, विभाग बंटवारे पर नजर

सीएम योगी की अध्यक्षता में कल कैबिनेट बैठक, विभाग बंटवारे पर नजर

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली अहम कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है, जहां सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है। बैठक में नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर भी फैसला लिया जा […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 17, 2026 4:44 pm IST, Published 2 hours ago

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल कैबिनेट बैठक आयोजित होगी। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह पहली अहम कैबिनेट बैठक मानी जा रही है। बैठक मुख्यमंत्री आवास पर बुलाई गई है, जहां सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगा सकती है।

बैठक में नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर भी फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही प्रदेश के विकास, कानून व्यवस्था और जनहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग सौंपे जाते हैं।

Advertisement