• होम
  • देश
  • शंकराचार्य ने शुरू किया ‘गो-LX’ अभियान, बोले- गाय खरीदेंगे, बेचेंगे नहीं

शंकराचार्य ने शुरू किया ‘गो-LX’ अभियान, बोले- गाय खरीदेंगे, बेचेंगे नहीं

देशभर में गोरक्षा और गौसेवा को लेकर चल रही यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ‘गो-LX’ नाम से एक नई पहल शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गायों की सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करना है, न कि उनका व्यापार करना। शंकराचार्य ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 9:11 am IST, Published 6 hours ago

देशभर में गोरक्षा और गौसेवा को लेकर चल रही यात्रा के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ‘गो-LX’ नाम से एक नई पहल शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य गायों की सुरक्षा और सेवा सुनिश्चित करना है, न कि उनका व्यापार करना।

शंकराचार्य ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल गाय खरीदी जाएगी। किसी भी व्यक्ति को गाय बेचने का काम नहीं किया जाएगा। यदि कोई सनातन धर्म में आस्था रखने वाला व्यक्ति गाय रखना चाहता है, तो उसके साथ एक औपचारिक एग्रीमेंट किया जाएगा। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जाएगा कि गाय सेवा और संरक्षण के उद्देश्य से ही ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि गाय लेने वाले लोगों को एक प्रकार का लाइसेंस भी दिया जाएगा। समय-समय पर यह जांच की जाएगी कि गाय सुरक्षित है या नहीं और उसकी सही तरीके से देखभाल हो रही है या नहीं।

इस अभियान के तहत देश की 4,123 विधानसभा क्षेत्रों में ‘गऊ-धाम’ स्थापित करने की योजना भी बनाई गई है। इन केंद्रों में खरीदी गई गायों को रखने और उनकी देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।

शंकराचार्य ने कहा कि गाय भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए गौसंरक्षण को समाज और धर्म दोनों की जिम्मेदारी मानते हुए यह अभियान आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement