दिल्ली बस गैंगरेप केस में 398 पेज की Chargesheet दाखिल

 बस से मिले Semen Sample और बाल के सबूत नई दिल्ली। दिल्ली के चर्चित स्लीपर बस गैंगरेप मामले में पुलिस ने 398 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान बस से कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिनमें सीमेन सैंपल और बाल शामिल हैं। यह घटना करीब दो महीने […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 30, 2026 5:25 am IST, Published 6 minutes ago

 बस से मिले Semen Sample और बाल के सबूत

नई दिल्ली। दिल्ली के चर्चित स्लीपर बस गैंगरेप मामले में पुलिस ने 398 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान बस से कुछ अहम सबूत मिले हैं, जिनमें सीमेन सैंपल और बाल शामिल हैं। यह घटना करीब दो महीने पहले 4 अगस्त को हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में बस ड्राइवर कुलदीप और कंडक्टर संदीप को गिरफ्तार किया था। दोनों पर बस में छात्रा के साथ कथित गैंगरेप का आरोप है।

18 सितंबर को दाखिल हुई चार्जशीट

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चार्जशीट 18 सितंबर को कोर्ट में दाखिल की गई थी। इसके बाद 24 सितंबर को कोर्ट ने चार्जशीट का संज्ञान लिया।

चार्जशीट में पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों और अन्य लोगों समेत 10 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं। जांच के दौरान पुलिस ने बस और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए।

परी चौक से बस में बैठी थी पीड़िता

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ग्रेटर नोएडा के परी चौक से बस में सवार हुई थी। आरोप है कि बस में उसके साथ वारदात हुई और बाद में उसे कश्मीरी गेट के पास उतार दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, इस दौरान बस करीब 47 किलोमीटर तक चली। बस की खिड़कियों पर पर्दे लगे हुए थे।

पीड़िता 11वीं की छात्रा

पुलिस के अनुसार, पीड़िता उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ती है।

मामले में पुलिस ने ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार करने के बाद जांच आगे बढ़ाई। अब चार्जशीट में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर कोर्ट में मामले की आगे की सुनवाई होगी।

Advertisement