छात्राओं ने फिर मारी बाजी, सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट 10वीं का रिजल्ट 73.42% रहा, 77% छात्राएं हुईं पास 12 का रिजल्ट 76% रहा, 74% छात्राएं हुईं पास मुख्यमंत्री ने कहा- 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम छात्राओं ने फिर मारी बाजी, सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर   संबंधित […]

Advertisement
MP Board Result
inkhbar News
  • April 15, 2026 6:52 am IST, Updated 10 hours ago

मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित

  • मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट
  • 10वीं का रिजल्ट 73.42% रहा, 77% छात्राएं हुईं पास
  • 12 का रिजल्ट 76% रहा, 74% छात्राएं हुईं पास
  • मुख्यमंत्री ने कहा- 16 साल में सबसे बेहतर परिणाम
  • छात्राओं ने फिर मारी बाजी, सरकारी स्कूलों का परिणाम बेहतर

 

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म हो गया है। राज्य के माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्रों ने इस सत्र में परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

16 साल में सबसे बेहतर परिणाम

इस वर्ष की खास बात यह रही कि परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में लगभग तीन सप्ताह पहले घोषित किया गया है। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। साथ ही, निजी स्कूलों की तुलना में सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। यह परिणाम पिछले 16 वर्षों में सबसे अच्छा माना जा रहा है।

10वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार 10वीं का कुल परिणाम 73.42% रहा। इसमें छात्राओं का पास प्रतिशत छात्रों से अधिक रहा। सर्वाधिक उत्तीर्ण प्रतिशत के साथ जनजातीय जिला अनूपपुर शीर्ष पर रहा।
पन्ना जिले की प्रतिभा सोलंकी ने 10वीं में टॉप किया।

12वीं का परिणाम

एमपी बोर्ड 12वीं में इस बार कुमारी खुशी राज ने टॉप किया। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 76.01% दर्ज किया गया, जबकि कुल पास प्रतिशत 72.39% रहा।
इस बार भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा—उनका पास प्रतिशत 79.41% रहा, जो छात्रों से अधिक है।
वहीं सरकारी स्कूलों का परिणाम 80.43% रहा, जबकि निजी स्कूलों का पास प्रतिशत 69.67% दर्ज किया गया।

सरकार देगी पुरस्कार 

मध्य प्रदेश सरकार ने इस बार भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए आकर्षक पुरस्कार की घोषणा की है। शानदार अंक लाने और टॉप करने वाले छात्रों को लैपटॉप, स्कूटी और साइकिल दी जाएगी। 

Advertisement

Create a free account, or log in.

Gain access to read this content, plus limited free content.

Yes! I would like to receive new content and updates.