• होम
  • देश
  • सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, कॉलेजियम ने 5 नए नाम केंद्र को भेजे

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या, कॉलेजियम ने 5 नए नाम केंद्र को भेजे

नयी दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही पांच नए जजों की नियुक्ति हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी, जिसके बाद नई नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है। […]

Advertisement
Supreme Court
Gauravshali Bharat News
  • May 28, 2026 11:55 am IST, Published 2 months ago

नयी दिल्ली:  सुप्रीम कोर्ट में जल्द ही पांच नए जजों की नियुक्ति हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पांच नामों की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 की गई थी, जिसके बाद नई नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज हुई है।

कॉलेजियम द्वारा भेजे गए नामों में वरिष्ठ अधिवक्ता V. Mohana का नाम भी शामिल है। इसके अलावा विभिन्न हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के नामों की भी सिफारिश की गई है। सिफारिश किए गए अन्य नामों में Sheel Nagu, Shri Chandrashekhar, Sanjeev Sachdeva और Arun Palli शामिल हैं।

Gauravshali Bharat

माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया को गति मिल सकती है। देश की सर्वोच्च अदालत में लंबे समय से बढ़ते मामलों और न्यायाधीशों की कमी को लेकर चिंता जताई जाती रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में जजों की स्वीकृत संख्या बढ़ाने का फैसला लिया था।

अब कॉलेजियम की सिफारिशों पर केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद इन नामों की औपचारिक नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी।

Advertisement