नयी दिल्ली: काकोली घोष ने ओम बिरला ने को पत्र लिखकर कल्याण बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। काकोली घोष का कहना है कि लोकसभा के भीतर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया और कई महिला सांसदों के साथ भी इसी तरह का व्यवहार किया गया।
अपने पत्र में उन्होंने लोकसभा स्पीकर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन के भीतर सांसदों के साथ सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया गया, जिससे महिला सदस्यों की गरिमा प्रभावित हुई है।
इस घटनाक्रम के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर अंदरूनी मतभेदों की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक हलकों में इसे पार्टी के भीतर बढ़ते तनाव के रूप में देखा जा रहा है।
हालांकि इस मामले पर कल्याण बनर्जी की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। पार्टी नेतृत्व ने भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
संसद के भीतर अनुशासन और सदस्यों के आचरण को लेकर पहले भी कई बार विवाद सामने आते रहे हैं, लेकिन इस बार मामला एक ही पार्टी के सांसदों के बीच विवाद को लेकर सुर्खियों में है। अब नजर लोकसभा स्पीकर के अगले कदम और संभावित कार्रवाई पर बनी हुई है।