• होम
  • दिल्ली
  • वर्षों पुरानी मांग पूरी, ‘द्वारका मेट्रो स्टेशन’ का नाम बदले जाने पर जताया आभार

वर्षों पुरानी मांग पूरी, ‘द्वारका मेट्रो स्टेशन’ का नाम बदले जाने पर जताया आभार

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में ककरोला गांव के निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने “द्वारका मेट्रो स्टेशन” का नाम बदलकर “द्वारका ककरोला” किए जाने के निर्णय पर दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राजधानी के गांवों की पहचान, […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 1, 2026 3:43 pm IST, Published 2 hours ago

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जन सेवा सदन में ककरोला गांव के निवासियों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने “द्वारका मेट्रो स्टेशन” का नाम बदलकर “द्वारका ककरोला” किए जाने के निर्णय पर दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राजधानी के गांवों की पहचान, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय भावनाओं के सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी क्षेत्र की ऐतिहासिक और सामाजिक पहचान को संरक्षित करना विकास के साथ-साथ उतना ही महत्वपूर्ण है।

ककरोला गांव के निवासियों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन के नाम परिवर्तन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस निर्णय से क्षेत्र की पहचान को नई मजबूती मिलेगी और आने वाली पीढ़ियों को भी अपने गांव के इतिहास और महत्व से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक संदीप सहरावत सहित कई गणमान्य नागरिक और क्षेत्रीय प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे स्थानीय जनभावनाओं के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याओं और सुझावों को भी सुना तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Advertisement