• होम
  • उत्तर प्रदेश
  • 29 स्टेशनों पर अब एजेंट बेचेंगे टिकट: युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

29 स्टेशनों पर अब एजेंट बेचेंगे टिकट: युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे (NCR ) ने टिकट वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले 29 स्टेशनों पर अब अनारक्षित (जनरल) टिकटों की बिक्री रेलवे कर्मचारियों के बजाय ‘स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट’ (एसटीबीए) के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 10, 2026 4:07 pm IST, Published 6 hours ago

प्रयागराज: उत्तर मध्य रेलवे (NCR ) ने टिकट वितरण व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आने वाले 29 स्टेशनों पर अब अनारक्षित (जनरल) टिकटों की बिक्री रेलवे कर्मचारियों के बजाय ‘स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट’ (एसटीबीए) के माध्यम से की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी ई-निविदा (टेंडर) के अनुसार चयनित एजेंट कंप्यूटर आधारित प्रणाली के जरिए सभी पारियों में यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध कराएंगे। इससे टिकट वितरण प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और सुगम होने की उम्मीद है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को टिकट लेने में कम समय लगेगा और छोटे स्टेशनों पर टिकट बिक्री व्यवस्था अधिक प्रभावी बन सकेगी। वहीं, कमीशन आधारित इस प्रणाली के जरिए स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर भी मिलेगा।

रेलवे अधिकारियों का मानना है कि स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंटों की नियुक्ति से टिकट काउंटरों पर कार्यकुशलता बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों और एजेंसियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे की यह पहल रेलवे सेवाओं के आधुनिकीकरण के साथ-साथ रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Advertisement