संजय राउत के बयान से बढ़ा सियासी तनाव

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की खबर सामने आई है, जहां लोकसभा में पार्टी के 9 में से 6 सांसदों के बगावत करने की बात कही जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने शिंदे गुट […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 17, 2026 3:01 pm IST, Published 3 hours ago

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल देखने को मिला है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की खबर सामने आई है, जहां लोकसभा में पार्टी के 9 में से 6 सांसदों के बगावत करने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों ने शिंदे गुट में शामिल होने की प्रक्रिया के तहत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र भेजा है। हालांकि कुछ सांसदों ने अभी तक पार्टी छोड़ने की खबरों का खंडन भी किया है और कहा है कि वे उद्धव ठाकरे के साथ बने हुए हैं।

इस घटनाक्रम के बाद पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है और उद्धव ठाकरे खेमे ने अपने सांसदों से लगातार संपर्क साधने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। पार्टी की ओर से दिल्ली में एक अहम बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सभी सांसदों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

इस बीच शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बागी सांसदों को गाली दी। राउत ने कहा- ये साले #$% के। ये बेईमान लोग हैं। बेईमानी उनके खून में हैं। राउत ने बाद में मीडिया से कहा- मराठी में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा हैं और यह उनकी भावनात्मक प्रतिक्रिया थी।

दूसरी ओर पार्टी नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने भी इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन सांसदों ने पार्टी के भरोसे चुनाव जीता है, उन्हें अगर असहमति है तो पहले इस्तीफा देना चाहिए।

यह घटनाक्रम 2022 की शिवसेना टूट की यादें ताजा कर रहा है, जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में विधायक अलग हो गए थे और बाद में पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को मिल गया था। फिलहाल लोकसभा अध्यक्ष के स्तर पर इस पूरे मामले की संवैधानिक और कानूनी जांच की प्रक्रिया जारी है। आने वाले दिनों में यह तय होगा कि शिवसेना (UBT) के ये सांसद किस गुट में जाते हैं और इसका महाराष्ट्र की राजनीति पर क्या असर पड़ता है।

 

Advertisement