• होम
  • दिल्ली/NCR
  • कालिंदी कुंज के पास बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

कालिंदी कुंज के पास बड़ी कार्रवाई, 1.5 करोड़ का गांजा जब्त, 3 गिरफ्तार

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 183 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, तस्कर गांजे की खेप को ट्रक के […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 25, 2026 11:05 am IST, Published 2 hours ago

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में पुलिस ने एक बड़े ड्रग तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए 183 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, तस्कर गांजे की खेप को ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त केबिन में छिपाकर दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सप्लाई करने की तैयारी में थे। सूचना के आधार पर कालिंदी कुंज इलाके के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जहां से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क ओडिशा-आंध्र प्रदेश कॉरिडोर से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में खपाता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ सकती है।

Advertisement