• होम
  • गुजरात
  • अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ₹10 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ₹10 करोड़ का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त

बैंकॉक से आए पैसेंजर से कस्टम्स ने पकड़ा अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से आए एक 20 वर्षीय यात्री के पास से 10,911 ग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 28, 2026 9:41 pm IST, Published 3 hours ago

बैंकॉक से आए पैसेंजर से कस्टम्स ने पकड़ा

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम्स विभाग को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एयर इंटेलिजेंस यूनिट (AIU) ने बैंकॉक से आए एक 20 वर्षीय यात्री के पास से 10,911 ग्राम हाइड्रोपोनिक मारिजुआना (गांजा) बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 10 करोड़ रुपए से भी अधिक आंकी गई है।

जूनागढ़ का आरोपी सेफुल्ला गिरफ्तार

पीटीआई (PTI) के मुताबिक, पकड़े गए यात्री की पहचान गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले इब्राहिम सेफुल्ला (20) के रूप में हुई है। सेफुल्ला बैंकॉक से अहमदाबाद पहुंचा था और उसने इस भारी मात्रा में नशीले पदार्थ को अपने चेक-इन बैगेज (ट्रॉली बैग) में बड़ी चालाकी से छिपा रखा था।

स्निफर डॉग ‘टाइसन’ ने किया भांडाफोड़

अहमदाबाद कस्टम्स के प्रवक्ता ने बताया कि जांच के दौरान जब यात्री का बैगेज स्कैन किया जा रहा था, तब कस्टम्स की स्निफर डॉग टीम के जांबाज ‘टाइसन’ ने सेफुल्ला के बैग में नशीले पदार्थ होने का पुख्ता संकेत दिया। इसके बाद AIU अधिकारियों ने बैगेज टैग के आधार पर यात्री को रोक लिया और उसकी कड़ी तलाशी ली।

चांदी रंग के पैकेटों में मिला गांजा

तलाशी में ट्राली बैग से चांदी रंग के पांच पॉलीथिन पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया, तो उनमें हरे रंग का पौधों जैसा पदार्थ भरा हुआ था, जो जांच में हाइड्रोपोनिक मारिजुआना निकला। सेफुल्ला को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस रिमांड में लेकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं।

Advertisement