नोएडा : लोकसभा हाउसिंग कमेटी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आयोजित स्थानीय अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के दौरान माननीय सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा जी की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सहभागिता की ।
संबंधित विभाग के अधिकारियों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर की परियोजनाओं का संक्षिप्त परिचय देते हुए इसकी वर्तमान प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने सांसदों एवं वीवीआईपी के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं, वीआईपी एवं वीवीआईपी लाउंज, यात्री सुविधाओं, प्रस्थान एवं आगमन क्षेत्रों, दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्थाओं, टर्मिनल भवन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित पहल का अवलोकन कराया। साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI), नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL), यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA), ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BOI), केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) तथा राजस्व विभाग सहित विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय एवं भविष्य में आवश्यक चिकित्सीय सुविधाओं एवं सुधारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान हाउसिंग कमेटी की सदस्य एवं माननीय सांसद श्रीमती अपराजिता सारंगी, माननीय सांसद श्री कोडिकुन्निल सुरेश, माननीय सांसद श्री अक्षय यादव, माननीय सांसद (बुलंदशहर) श्री भोला सिंह, माननीय सांसद (अलीगढ़) श्री सतीश कुमार गौतम, माननीय विधायक (सिकंदराबाद) श्री लक्ष्मीराज सिंह, माननीय विधायक (खुर्जा) श्रीमती मीनाक्षी सिंह, माननीय विधायक (दादरी) श्री तेजपाल नागर, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री नरेंद्र भाटी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर श्री अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतमबुद्ध नगर श्री अभिषेक शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अध्ययन एवं भ्रमण कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के वाइस चेयरमैन (वी.सी.) श्री क्रिस्टोफ श्नेलमैन, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, समस्त संबंधित एजेंसियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट समन्वय एवं सहयोग की सराहना की।
इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ. महेश शर्मा जी ने देश में विश्वस्तरीय नागरिक उड्डयन अवसंरचना के विकास एवं कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी ऐतिहासिक एवं महत्वाकांक्षी परियोजना को गति प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विकास को नई दिशा देने तथा प्रदेश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समन्वित प्रयासों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा वैश्विक संपर्क का एक सशक्त केंद्र बनकर उभरेगा।