• होम
  • व्यापार
  • रेलवे की मेगा तैयारी, ₹40 हजार करोड़ के टेंडर से बदल सकती है देश की रफ्तार

रेलवे की मेगा तैयारी, ₹40 हजार करोड़ के टेंडर से बदल सकती है देश की रफ्तार

नयी दिल्ली:  भारतीय रेलवे माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रेलवे करीब एक लाख नए वैगन खरीदने के लिए मेगा टेंडर जारी करने की योजना बना रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹40,000 करोड़ बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह टेंडर रेलवे की फ्रेट […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 25, 2026 5:06 pm IST, Published 1 hour ago

नयी दिल्ली:  भारतीय रेलवे माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। रेलवे करीब एक लाख नए वैगन खरीदने के लिए मेगा टेंडर जारी करने की योजना बना रहा है। इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹40,000 करोड़ बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, यह टेंडर रेलवे की फ्रेट क्षमता को मजबूत करने और बढ़ती लॉजिस्टिक्स मांग को पूरा करने के उद्देश्य से लाया जा सकता है। वैगनों की खरीद अलग-अलग श्रेणियों में की जा सकती है, जिससे कोयला, सीमेंट, स्टील, कंटेनर और अन्य माल परिवहन को गति मिलेगी।

उद्योग से जुड़े जानकारों का मानना है कि इतना बड़ा ऑर्डर घरेलू वैगन निर्माण कंपनियों के लिए बड़ा अवसर साबित हो सकता है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद सप्लाई और निर्माण का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।

संभावना जताई जा रही है कि इस ऑर्डर की डिलीवरी टाइमलाइन 3 से 4 वर्षों की हो सकती है। इससे रेलवे को लंबे समय तक स्थिर सप्लाई चेन बनाए रखने और माल ढुलाई नेटवर्क को विस्तार देने में मदद मिलेगी। रेलवे की इस पहल से इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स सेक्टर में भी गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। ऐसे में यह 40 हजार करोड़ रुपये का संभावित टेंडर भारतीय रेलवे के इतिहास की बड़ी परियोजनाओं में गिना जा सकता है।

 

Advertisement