• होम
  • दिल्ली/NCR
  • भ्रष्टाचार पर दिल्ली सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

भ्रष्टाचार पर दिल्ली सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 

नई दिल्ली : केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं के मामले में 5 फार्मासिस्टों तथा 2 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • June 27, 2026 10:35 pm IST, Published 1 month ago

नई दिल्ली : केंद्रीय खरीद एजेंसी (सीपीए) के विभिन्न स्टोर्स में जांच के दौरान पाई गई गंभीर अनियमितताओं के मामले में 5 फार्मासिस्टों तथा 2 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि सरकार में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जांच में दवाओं की खरीद, भंडारण और प्रबंधन से संबंधित गंभीर अनियमितताएं एवं लापरवाहियां सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति है और सरकारी व्यवस्था में किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, लापरवाही अथवा अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के हितों से जुड़े मामलों में जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement