देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनाव 2026 के नतीजे आज यानी 4 मई को घोषित हो रहे है। इन सीटों पर वोटों की गिनती सुबह से शुरू हो गयी है ।
इन उपचुनावों की काउंटिंग उसी दिन हो रही है, जिस दिन असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के नतीजे भी घोषित किए जा रहे हैं। ऐसे में पूरे देश की नजर इन चुनाव परिणामों पर टिकी हुई है।
इन उपचुनावों में कुल 7 विधानसभा सीटें शामिल हैं, जो अलग-अलग कारणों से खाली हुई थीं:
इन सभी सीटों के लिए मतदान 9 अप्रैल को संपन्न हुआ था और आज सुबह से मतगणना शुरू हो रही है। आमतौर पर शुरुआती रुझान पहले कुछ घंटों में सामने आ जाते हैं, जबकि अंतिम नतीजे दोपहर या शाम तक घोषित कर दिए जाते हैं।
गोवा की पोंडा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव को अदालत के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। यह मामला चुनाव अधिसूचना को चुनौती देने से जुड़ा था।
भले ही सीटों की संख्या कम है, लेकिन इन उपचुनावों के नतीजे राज्यों की राजनीतिक दिशा और दलों की लोकप्रियता का संकेत देंगे। खासकर महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीटों पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।