• होम
  • मनोरंजन
  • ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर रिलीज, सास-बहू की मजेदार नोक-झोंक ने जीता दिल

‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ का ट्रेलर रिलीज, सास-बहू की मजेदार नोक-झोंक ने जीता दिल

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Amrapali Dubey की नई फिल्म Lakhon Mein Ek Pavle Bani Hum Bahurani का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेलर में सास-बहू के रिश्ते की मीठी नोक-झोंक को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है। कहानी तीन शरारती बहुओं और एक संस्कारी बहू […]

Advertisement
amprpali-dubey
Gauravshali Bharat News
  • April 28, 2026 1:02 pm IST, Published 1 hour ago

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री Amrapali Dubey की नई फिल्म Lakhon Mein Ek Pavle Bani Hum Bahurani का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

ट्रेलर में सास-बहू के रिश्ते की मीठी नोक-झोंक को मनोरंजक अंदाज में दिखाया गया है। कहानी तीन शरारती बहुओं और एक संस्कारी बहू (आम्रपाली दुबे) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने व्यवहार से पूरे परिवार का दिल जीत लेती है।

फिल्म में आम्रपाली का किरदार शीतल एक शांत और समझदार बहू के रूप में नजर आता है, जो घर में प्यार और सम्मान का माहौल बनाती है। हालांकि, बाकी बहुएं उससे जलन महसूस करती हैं और उसे परेशान करने की साजिश रचती हैं।

amrpali-dubey

कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब आम्रपाली पर झूठा आरोप लगाया जाता है, जिससे उसे घर से बाहर निकाल दिया जाता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी बेगुनाही कैसे साबित करती है और परिवार में अपनी जगह वापस कैसे बनाती है।

फिल्म में आम्रपाली के अलावा जय यादव, कंचन मिश्रा, संगीता तिवारी, जया पांडे और रितु पांडे जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अजय झा ने किया है, जबकि निर्माता निशांत उज्जवल हैं।

Advertisement