• होम
  • मनोरंजन
  • Arshdeep Singh Controversy: ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर मुंबई इंडियंस का जवाब? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

Arshdeep Singh Controversy: ‘अंधेरे’ वाले कमेंट पर मुंबई इंडियंस का जवाब? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल

आईपीएल में इस समय Arshdeep Singh और Tilak Varma को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। विवाद की शुरुआत उस वायरल वीडियो से हुई, जिसमें पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कथित तौर पर तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे’ कहकर बुलाते नजर आए। इस टिप्पणी को कई लोग त्वचा के रंग […]

Advertisement
arshdeep-Singh-IPL-gb
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 11:37 pm IST, Published 1 hour ago

आईपीएल में इस समय Arshdeep Singh और Tilak Varma को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा हो रही है। विवाद की शुरुआत उस वायरल वीडियो से हुई, जिसमें पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह कथित तौर पर तिलक वर्मा को ‘ओए अंधेरे’ कहकर बुलाते नजर आए। इस टिप्पणी को कई लोग त्वचा के रंग से जोड़कर देख रहे हैं और इसे नस्लीय टिप्पणी बताया जा रहा है।

यह मामला उस समय और ज्यादा चर्चा में आ गया जब Mumbai Indians ने मैच के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया। इसके बाद फैंस ने इसे अर्शदीप के कमेंट का जवाब मानना शुरू कर दिया।

तिलक वर्मा ने बल्ले से दिया जवाब

गुरुवार को धर्मशाला में खेले गए मुकाबले में Punjab Kings और Mumbai Indians आमने-सामने थीं। मैदान के बाहर जहां अर्शदीप का वीडियो चर्चा में रहा, वहीं मैदान के अंदर तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींच लिया।

Tilak Varma ने नाबाद 75 रन की दमदार पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को जीत दिलाई। उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

मुंबई इंडियंस की पोस्ट हुई वायरल

मैच के बाद मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर तिलक वर्मा का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ट्रॉफियों के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में Ae Dil Hai Mushkil के लोकप्रिय गाने Channa Mereya की लाइन “अंधेरा तेरा मैंने ले लिया, मेरा उजला सितारा तेरे नाम किया” सुनाई दे रही थी।

फैंस ने इस पोस्ट को अर्शदीप के वायरल कमेंट से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि मुंबई इंडियंस ने अपने अंदाज में इस विवाद का जवाब दिया है। हालांकि फ्रेंचाइजी की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे अर्शदीप

वायरल वीडियो सामने आने के बाद Arshdeep Singh को सोशल media पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच उनका एक पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर Sai Sudharsan को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि अब तक अर्शदीप सिंह या पंजाब किंग्स की तरफ से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फैंस के बीच छिड़ी बहस

यह मामला अब केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि सोशल मीडिया पर रंगभेद और खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। कुछ लोग इसे मजाक बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की टिप्पणियां गलत संदेश देती हैं।

Advertisement