• होम
  • जॉब
  • BPS से लेकर राजस्थान CET तक, कई बड़ी वैकेंसी की आवेदन विंडो बंद होने वाली

BPS से लेकर राजस्थान CET तक, कई बड़ी वैकेंसी की आवेदन विंडो बंद होने वाली

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। बैंकिंग, वन विभाग, सार्वजनिक उपक्रम और राज्य स्तरीय भर्तियों सहित कई प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं की आवेदन विंडो 20 से 24 जुलाई के बीच बंद होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • July 20, 2026 11:46 am IST, Published 18 hours ago

नई दिल्ली: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह सप्ताह बेहद महत्वपूर्ण है। बैंकिंग, वन विभाग, सार्वजनिक उपक्रम और राज्य स्तरीय भर्तियों सहित कई प्रमुख भर्ती प्रक्रियाओं की आवेदन विंडो 20 से 24 जुलाई के बीच बंद होने जा रही है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 6,715 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और निर्धारित आयु सीमा वाले उम्मीदवार 21 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, लॉ ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी और एचआर/पर्सोनल ऑफिसर समेत 745 पदों के लिए भी आवेदन 21 जुलाई तक स्वीकार किए जा रहे हैं।

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर समेत विभिन्न स्केल के 750 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 जुलाई है। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फॉरेस्ट गार्ड और वाइल्ड लाइफ गार्ड के 708 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यूपी पीईटी 2025 क्वालिफाई कर चुके और 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (CCI) में असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव और अन्य पदों सहित कुल 148 रिक्तियों के लिए आवेदन 24 जुलाई तक किए जा सकते हैं।

भारतीय वन सेवा (IFS) मुख्य परीक्षा के लिए योग्य उम्मीदवारों को 22 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। यह आवेदन केवल प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की 10+2 स्तर की कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के लिए आवेदन 23 जुलाई तक खुले हैं। यह परीक्षा राज्य की कई भर्तियों के लिए पात्रता का आधार बनेगी। उम्मीदवार आवेदन से पहले संबंधित भर्ती की पात्रता, आयु सीमा, शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर लें तथा अंतिम समय में तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते आवेदन पूरा करें।

 

Advertisement