3 दिन की बैंक हड़ताल टली

कर्मचारियों की मांगों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी, 28 से 30 सितंबर तक होने वाली थी हड़ताल नई दिल्ली। बैंकों में पांच दिन कामकाज की मांग को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। अब इन तीन दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • September 28, 2026 5:43 am IST, Published 20 seconds ago

कर्मचारियों की मांगों पर बनेगी हाई लेवल कमेटी, 28 से 30 सितंबर तक होने वाली थी हड़ताल

नई दिल्ली। बैंकों में पांच दिन कामकाज की मांग को लेकर 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल फिलहाल टल गई है। अब इन तीन दिनों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

इंडियन बैंक एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में हड़ताल टालने का फैसला लिया गया। बैठक में बैंक कर्मचारियों की छुट्टियों और पांच दिन कामकाज से जुड़ी मांगों पर विचार करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति गठित करने पर सहमति बनी है।

हड़ताल की आशंका के चलते रविवार को भी कई बैंक शाखाएं खुली थीं, ताकि ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी न हो। हालांकि, अब तीन दिन की प्रस्तावित हड़ताल टलने से बैंक ग्राहकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

बैंक कर्मचारी संगठन लंबे समय से सप्ताह में पांच दिन कामकाज लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस मांग के तहत शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश दिए जाने की मांग शामिल है। रविवार की बैठक में इस मुद्दे पर समिति बनाने पर सहमति बनने के बाद फिलहाल हड़ताल का फैसला स्थगित कर दिया गया है।

बैंकिंग संगठनों के बीच हुई इस सहमति के बाद 28 से 30 सितंबर तक बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहने की उम्मीद है।

Advertisement