• होम
  • देश
  • दिल्ली हत्या केस पर Tejashwi Yadav का BJP पर हमला, बोले- ‘बिहारी होना सबसे बड़ा अपराध’

दिल्ली हत्या केस पर Tejashwi Yadav का BJP पर हमला, बोले- ‘बिहारी होना सबसे बड़ा अपराध’

पटना: दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। राजद नेता Tejashwi Yadav ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में एक युवक की सिर्फ ‘बिहारी’ होने के कारण गोली मारकर हत्या कर […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • April 28, 2026 2:27 pm IST, Published 1 hour ago

पटना: दिल्ली में बिहार के खगड़िया निवासी पांडव कुमार की हत्या के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है। राजद नेता Tejashwi Yadav ने इस घटना को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि राजधानी दिल्ली में एक युवक की सिर्फ ‘बिहारी’ होने के कारण गोली मारकर हत्या कर दी गई, जो बेहद चिंताजनक और निंदनीय है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस घटना में पीड़ित का दोस्त कृष्ण गंभीर रूप से घायल है और जिंदगी-मौत से जूझ रहा है।

tejshawi-yadav

उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां से लेकर केंद्र तक भाजपा की सरकार है, फिर भी एक मेहनतकश बिहारी को न्याय नहीं मिल पा रहा है। तेजस्वी ने कहा कि प्रवासी बिहारियों के साथ लगातार भेदभाव और हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं।

राजद नेता ने यह भी कहा कि बिहार के लोग रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में जाते हैं, लेकिन वहां उन्हें सम्मान के बजाय शक और भेदभाव का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

Advertisement