सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ अब Prime Video पर आ चुकी है। फिल्म में सिद्धार्थ ऋषि के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो एक रहस्यमयी और पवित्र जंगल से जुड़े ऐसे राज में फंस जाता है, जहां आस्था, लोककथा और खौफनाक रहस्य एक-दूसरे से जुड़ जाते हैं। जंगल वाले इस रोमांचक अंदाज़ ने सिद्धार्थ के नए लुक को भी खास बना दिया है।