राजभर ने अपने बयान में शिवपाल सिंह यादव की भूमिका को भी अहम बताया। उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह दी कि उन्हें अपने चाचा शिवपाल यादव के राजनीतिक अनुभव और जमीनी पकड़ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। राजभर के मुताबिक, शिवपाल ने लंबे समय तक संगठन को मजबूतकरने और कार्यकर्ताओं के बीच काम करने का अनुभव हासिल किया है। ऐसे में पार्टी के भीतर उनकी अनदेखी करना समाजवादी पार्टी के लिएनुकसानदेह साबित हो सकता है।
सबसे ज्यादा चर्चा राजभर के उस दावे को लेकर हो रही है, जिसमें उन्होंने शिवपाल यादव के खेमे के करीब 45 विधायकों का जिक्र किया। राजभर नेआशंका जताई कि अगर शिवपाल और उनके समर्थकों के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ती है तो इसका असर सपा के भविष्य पर पड़ सकता है। उन्होंने संकेतदिया कि शिवपाल के खेमे के विधायक कोई बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हैं तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में समीकरण बदल सकते हैं। हालांकि, 45विधायकों के पाला बदलने की बात फिलहाल राजभर का दावा है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और न ही इसे किसी संभावित राजनीतिक घटनाक्रमका पक्का संकेत माना जा सकता है।
मित्र अखिलेश यादव जी, राधे-राधे
सुने हैं कि कांग्रेस वाले पहली ही बैठक में आप लोगों की औकात नाप दिये हैं!
दिल्ली में प्रमोद जी के आवास पर आप लोगों के साथ ठीक-ठाक ‘आमोद-प्रमोद’ हो गया! ना प्रियंका जी ने दिलचस्पी दिखाई, न वेणुगोपाल ही रिस्पॉन्स दिये। और तो और कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं के जरिए आपको लंबा चिट्ठा भी थमा दिया गया।
20 मिनट में चाय पिलाया, लेटर थमाया और नमस्ते करते हुए कह दिया कि हिस्सा बराबर बंटेगा। आपके ‘लाइजनर चाचा’ भी लजा गये बेचारे…।
कांग्रेस ये अच्छी तरह से समझ गई है कि ये अमर, आजम और शिवपाल वाली ताकतवर सपा नहीं है। अब इनके पास ले दे के एकलौते ‘लाइजनर चाचा’ ही बचे हैं।
आपके जमीनी कार्यकर्ता भी हैरान हैं कि आपके लाइजनर चाचा अपने अंडर में आपसे न जाने कौन सी पीएचडी करा रहे हैं जो आप पिछले 10 साल से क्लियर ही नहीं कर पा रहे हैं।
कांग्रेस की नस-नस पहचानने वाले शिवपाल चच्चू को इग्नोर करेंगे तो यही सब होगा!
इंडी वालों के पास कोई वोटबैंक तो बचा नहीं है। आपके भाईचारे का ‘चारा’ भी इसबार आपको ‘खुदा हाफिज़’ कहने के लिए तैयार बैठा है।
हमारी मानिए, ‘लाइजनर चाचा’ की हसीन ख्वाबों वाली थीसिस पढ़ना छोड़ दीजिए। शिवपाल चच्चू के अंडर में जमीनी राजनीति पर पीएचडी शुरू कर दीजिए।
शिवपाल चच्चू के संगत में रहेंगे तो दिल्ली वाले अपने मतलबी दोस्तों के ‘तीन-तिकड़म’ से आप सेफ रहेंगे।
खैर, हमको तो लग रहा है कि कहीं अगला धमाका चच्चू ही न कर दें!
आप लोग माहौल ही ऐसा बना दिये हैं उनके सामने। उनके खेमे के करीब 45 विधायक जब न पासा पलट दें!दिल्ली वाले आपके मतलबी दोस्त भी तो इसी इंतजार में बैठें हैं। फिर मत कहिएगा कि हमने आपको आगाह नहीं किया था।
जय भारत, जय श्रीराम, जय श्रीकृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव!
@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) November 24, 2026
इस पूरे घटनाक्रम में राजभर का बयान केवल अखिलेश यादव पर व्यक्तिगत तंज तक सीमित नहीं है। इसके जरिए उन्होंने विपक्षी गठबंधन कीएकजुटता, कांग्रेस की सौदेबाजी की स्थिति और सपा के आंतरिक नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका मकसद राजनीतिक रूप से सपा कीमुश्किलों को सामने लाना भी माना जा सकता है।
हालांकि, राजभर के आरोपों और दावों पर समाजवादी पार्टी तथा शिवपाल यादव की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया भी महत्वपूर्ण होगी। खासकर 45विधायकों को लेकर किए गए दावे पर सपा का रुख क्या रहता है, इस पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी। फिलहाल इतना साफ है कि कांग्रेस केसाथ सीटों के बंटवारे की बातचीत ने उत्तर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी को तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव गठबंधन की चुनौतियों से कैसे निपटते हैं और पार्टी के भीतर एकजुटता बनाए रखने के लिए क्या रणनीति अपनाते हैं।