• होम
  • पश्चिम बंगाल
  • शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ी, भवानीपुर से बने रहेंगे विधायक

शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम सीट छोड़ी, भवानीपुर से बने रहेंगे विधायक

कोलकाता:  बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने रहने का फैसला किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए भवानीपुर सीट से विधायक बने रहने का विधानसभा नियमों के अनुसार, दो सीटों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार को निर्धारित समय […]

Advertisement
Gauravshali Bharat
Gauravshali Bharat News
  • May 15, 2026 5:45 pm IST, Published 55 minutes ago

कोलकाता:  बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया और भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक बने रहने का फैसला किया।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपते हुए भवानीपुर सीट से विधायक बने रहने का विधानसभा नियमों के अनुसार, दो सीटों से जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवार को निर्धारित समय सीमा के भीतर एक सीट छोड़नी होती है।

हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम सीट पर उन्होंने तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार को 9,665 वोटों से हराया, जबकि भवानीपुर सीट पर उन्होंने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को 15,105 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार सरकार बनाई। पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि पिछले 15 वर्षों से सत्ता में रही तृणमूल कांग्रेस 80 सीटों तक सिमट गई। वहीं ममता बनर्जी को भी अपनी सीट पर हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement