मध्य पूर्व में बदलते सुरक्षा समीकरणों के बीच इज़राइल ने अपनी सैन्य ताकत को और मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की रक्षा रणनीति को नई दिशा देते हुए अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की खरीद और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भारी निवेश को मंजूरी दी है।
सरकार की योजना के तहत इज़राइल दो नए स्क्वाड्रन शामिल करेगा जिनमें एक F-35 लड़ाकू विमान का और दूसरा F-15IA लड़ाकू विमान का। F-35 अपनी स्टेल्थ तकनीक के कारण दुश्मन के रडार से बचने में सक्षम है, जबकि F-15IA लंबी दूरी और भारी हथियार क्षमता के लिए जाना जाता है।
इस रक्षा विस्तार के साथ ही नेतन्याहू ने डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में करीब 350 बिलियन शेकेल निवेश का निर्देश दिया है। इसका उद्देश्य घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करना, नई तकनीकों का विकास करना और इज़राइल को इस क्षेत्र में और आत्मनिर्भर बनाना है।यह कदम क्षेत्रीय तनाव और संभावित खतरों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। इससे इज़राइल की वायु सेना की ताकत और रणनीतिक बढ़त दोनों को मजबूती मिलेगी।
यह फैसला साफ संकेत देता है कि इज़राइल आने वाले समय में अपनी सैन्य क्षमता को और आधुनिक और प्रभावशाली बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है।