नई दिल्ली : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री माननीय श्री रामदास आठवले जी ने 100 स्मार्ट भारतबिन स्थापना अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
मा .रामदास आठवले जी ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी अभियान नहीं, अपितु प्रत्येक नागरिक का सामाजिक दायित्व है और स्मार्ट भारतबिन जैसी तकनीक-आधारित पहलें स्वच्छ भारत मिशन को नई गति देने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करेंगी।
माननीय श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने में स्वच्छ, सुरक्षित एवं आधुनिक सार्वजनिक सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
माननीय श्री रामदास आठवले जी ने कहा कि हेल्प इंडिया फाउंडेशन, भारतबिन तथा दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है तथा यह अभियान राजधानी दिल्ली को अधिक स्वच्छ, हरित एवं आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले जी ने सभी सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं नागरिकों से इस अभियान को जनभागीदारी का व्यापक जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में आयोजक राजीव लोचन, श्रीमती मंजू छिब्बर जी, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं विधायक मा. सतीश उपाध्याय जी, दिल्ली नगर निगम के उपायुक्त श्री राकेश कुमार जी सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।